अपराध

Big Breaking : नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस के आफिशियल पेज पर आतंकी संगठन के नाम पर दी धमकी, एसटीएफ ने आंध्र प्रदेश से किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ

देहरादून: नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के नाम से यह धमकी दी थी, इसलिए आरोपी का कनेक्शन आतंकी संगठन से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है, जिससे गहनता से पूछताछ चल रही है।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर नितिन शर्मा नाम से फेसबुक यूजर ने We will blast bomb in different parts of nanital within 24 hours all the bombs will blast और Hijbul Mujahideem takes the responsibility दो धमकी भरे संदेश लिखे।

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए थाना तल्लीताल जनपद नैनीताल में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद आरोपी नितिन शर्मा निवासी मन्दिर मार्ग बलजीत नगर थाना पटेलनगर नई दिल्ली को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि नितिन शर्मा ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम खालिद रखा है। इससे पहले भी आरोपी ने चार अक्टूबर 2022 को नैनीताल कंट्रोल रुम पर नैनीताल के विभिन्न स्थानों में बम ब्लास्ट होने की सूचना दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button