चमोली: उत्तराखंड के चमोली में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जोशीमठ के सलूड़ में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। घायल घंटो तक खाई में तड़पते रहे लेकिन किसी को हादसे की सूचना नहीं मिली।
एसडीआरएफ को देर रात सूचना मिली कि एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया है। टीम ने देखा कि ऑल्टो सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
ये हुए घायल
- सोभन चौहान(26) पुत्र पूरण सिंह चौहान।
- संदीप चौहान(30) पुत्र धर्म सिंह चौहान।
- सौरभ चौहान(20) पुत्र भरत सिंह। (सामान्य घायल)
- किशोर चौहान(28) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान। (सामान्य घायल)

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी