चमोली: चमोली करंट हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच पूरी हो गई है। जांच के बाद एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने एसटीपी का संचालन करने वाली संयुक्त फर्म को देशभर में ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। जांच में इन फर्मों के अलावा भास्कर महाजन की फर्म को भी हादसे के लिए जिम्मेदार माना गया है।
संयुक्त फर्म से एसटीपी की मरम्मत और संचालन में आने वाले खर्च की वसूली भी की जाएगी। इसके अलावा फर्म की 1.10 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भी जब्त करने की संस्तुति एडीएम ने की है। जांच अधिकारी एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने 175 पन्नों की जांच रिपोर्ट में 39 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। हादसे के लिए ज्वाइंट वेंचर फर्म को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया गया है। जांच अधिकारी ने संस्तुति की है कि नमामि गंगे कार्यक्रम को लेकर ज्वाइंट वेंचर के साथ अनुबंध को निरस्त किया जाए।
इसकी वैधता 31 जुलाई 2023 तक है। एसटीपी प्लांट में 19 जुलाई को घटी भीषण दुर्घटना के संबंध में मुख्य जिम्मेदार संबंधित ज्वाइंट वेंचर फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भास्कर महाजन की फर्म एक्सिस पॉवर कंट्रोल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति जांच रिपोर्ट में की गई है।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी