अपराध

दबंगई: पर्यटकों ने टैक्सी ड्राइवर पर चलाए लात घूसे, महिला पर्यटक की दबंगई देख हर कोई हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

ऋषिकेश : योग नगरी ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचे कुछ पर्यटकों की टैक्सी चालक के साथ हाथापाई हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पर्यटक महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। सरेआम हुए इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो तपोवन बदरीनाथ हाईवे पर नीर गड्डू की बताई जा रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वीडियो देखने से प्रतीत हो रहा है कि जाम लगने के कारण दौरान दोनों पक्षों की कार की साइड लगने को लेकर पहले विवाद हुआ ।इसके बाद पर्यटकों की कार में बैठी महिला ने उतर कर दूसरे पक्ष के युवक पर हाथ उठाते हुए हमला कर दिया। महिला के हाथ उठाने के बाद कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए नजर आए लेकिन महिला अपनी दबंगई दिखाने से पीछे नहीं हटी। इस दौरान महिला का साथी भी मारपीट करने आ गया। यह सारी घटना मौके पर मौजूद कई लोगों ने कैमरे से अपने मोबाइल में कैद कर ली। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button