पर्यावरण

जज्बे को सलाम : दो बाघों ने किया हमला तो कुदाल लेकर भिड़ गया बुजुर्ग, खुद जख्मी होकर बाघों को खदेड़ा, इस तरह बचाई अपनी जान, रिखणीखाल की है घटना

कोटद्वार: कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक में बाघ का आंतक लगातार जारी है। यहां सेरोगाड गांव में खेतों में जा रहे एक वृद्ध पर दो बाघों ने हमला कर दिया। वृद्ध ने हिम्मत नहीं हारी और उनका डटकर मुकाबला किया। वृद्ध ने शोर मचाते हुए कुदाल से बाघों पर कई प्रहार किए और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। संघर्ष में वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गया लेकिन जान बच गई। सूचना मिलते ही डॉक्टर को लेकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल का उपचार किया।

बृहस्पतिवार को रिखणीखाल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत तोल्यूडांडा के सेरोगाड गांव के मरगांव तोक निवासी मनवर सिंह रावत (70) सुबह साढ़े सात बजे हाथ में कुदाल लेकर खेतों में धान की पौध में पानी लगाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो बाघों ने उन पर हमला कर दिया। खतरे को भांपते हुए उन्होंने हिम्मत जुटाई और शोर मचाते हुए बाघों पर कुदाल से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान बाघ ने उन पर कई बार हमले का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बार-बार कुदाल से वार कर बाघ के सभी हमले विफल कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button