मनोरंजन

बालीवुड के खिलाड़ी ने हिमवीरों के साथ वालीबाल पर अजमाए हाथ, जवानों के लिए कही यह बात

देहरादून: बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के जवानों के साथ बालीबाल पर हाथ आजमाए। अक्षय कुमार इन दिनों साउथ की फिल्म रत्सासन की रीमेक के लिए उत्तराखंड में हैं।वह मसूरी की हसीन वादियों में शूटिंग कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने आइटीबीपी सीमाद्वार स्थित परिसर में बनाए गए विश्वस्तरीय सिंथेटक वालीबाल ग्राउंड का उद्घाटन किया। अक्षय करीब दो बजे आइटीबीपी परिसर पहुंचे, जहां जवानों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना व अर्ध सैनिक बलों के जवान व उनके परिजनों से उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने जवानों को तंदुरुस्त रहने के कई टिप्स दिए। अक्षय ने भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बलों की कर्तव्य परायणता और देश रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इससे पहले अक्षय ने पुलिस लाइन देहरादून में फिल्म की शूटिंग की। इस दौरान भारी संख्या में प्रशंसक अक्षय कुमार की एक झलक पाने को पहुंच गए, लेकिन पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने किसी को भी उनके आसपास फटकने नहीं दिया। डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी ने कुछ देर तक अक्षय कुमार से बातचीत की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button