अपराध

लव जिहाद : उत्तरकाशी के बाद अब चमोली जिले के गौचर और हरिद्वार में मचा बवाल, मुस्लिम युवकों की ओर हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाने के मामले सामने आए

उत्तराखंड: प्रदेश में लव जिहाद के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। उत्तरकाशी के पुरोला में किशोरी को भगाने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब चमोली जिले के गौचर और हरिद्वार में मुस्लिम युवकों की ओर से हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बबाल मच गया है। गौचर में मंगलवार सुबह दो युवक एक होटल में ठहरने के लिए पहुंचे। साथ में एक लड़की भी थी, जिसे उन्होंने अपनी मौसी की बेटी बताया।

शक होने पर होटल संचालक ने पुलिस बुला ली। इस बीच लड़की को लेकर एक युवक भाग निकला। दूसरे युवक असलम निवासी धरमपुरा सरधना, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को लोगों ने पकड़ लिया। उसने अपने साथी का नाम गुलजार बताया। वह भी मेरठ का रहने वाला है और वर्तमान में रुद्रप्रयाग में जेसीबी चलाता है।गुलजार ने असलम को घूमने के लिए बुलाया था। असलम ने यह भी बताया कि लड़की नाबालिग है और रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव की रहने वाली है।

वहीं, सोमवार रात हरिद्वार के बहादराबाद में हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि एक मुस्लिम युवक ज्वालापुर से हिंदू युवती का गर्भपात कराने के लिए कलियर रोड स्थित नर्सिंग होम पहुंचा है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नर्सिंग होम पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस बीच बहादराबाद थाना पुलिस वहां पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने युवती के स्वजन को बुलाकर दोनों को ज्वालापुर कोतवाली भेज दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवती मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button