अपराध

वारदात: देहरादून में घर पर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, लूट के इरादे से हत्या की आशंका, ख़ौफ़नाक वारदात से हर तरफ फैली दहशत

देहरादून: राजधानी देहरादून के भंडारी बाग में 75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं। इनमे से एक चंडीगढ़, दूसरी आईएमए तीसरी वसंत विहार में रहती है। घर के भीतर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

वसंत विहार रहने वाली बेटी ने जब अपनी माँ को फोन किया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में दर्जी का काम करने वाले व्यक्ति को घर पर भेजा तो देखा कि बुजुर्ग का आधा गला कटा हुआ था। घटना की सूचना पाकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी सरिता डोबाल, एसपी क्राइम सर्वेश पंवार सहित पुलिस की डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस की माने तो किसी अपने परिचित ने ही इस सनसनी वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि घर के सारे दरवाजे अंदर से खुले हुए हैं। इसका मतलब यह है कि किसी परिचित ने बुजुर्ग को पहले आने की सूचना दी और उसके बाद दरवाजे खुलवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button