अपराध

पुलिस पर पथराव व उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार सहित 13 को मिली सशर्त जमानत, तीन दिन से सीजेएम कोर्ट में चल रही थी सुनवाई

देहरादून: पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत सभी युवाओं को सशर्त जमानत मिल गई है। बुधवार को सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट में बॉबी समेत सभी आरोपियों पर जानलेवा हमले की धारा लगाने और छह आरोपियों की जमानत रद्द करने की मांग पर हुई बहस। अदालत में अभियोजन की ओर से रखे गए घायल अधिकारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट रखे गए।

इसका विरोध करते हुए बचाव पक्ष ने अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल, अनिल शर्मा, युवा अधिवक्ता शिवा वर्मा और अजय त्यागी ने कहा कि अधिकारी घायल थे तो बाद में ड्यूटी क्यों की। इसके बाद छह आरोपियों की जमानत रद्द करने पर कोर्ट में बहस हुई। अभियोजन ने बेल बॉन्ड ना भरने को आधार बताया। बचाव पक्ष ने पहला ऑर्डर जारी रखने की अपील की।

सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट में बॉबी समेत सात की जमानत पर अभियोजन और बचाव पक्ष में जोरदार बहस हुई। जिसके बाद पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी समेत सभी युवाओं को जमानत मिल गई है।। देर रात सभी युवाओं को जेल से रिहा कर दिया गया। इसके साथ ही शर्त भी रखी है कि वह किसी आंदोलन में हिस्सा नहीं लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button