अपराध

दुखद हादसा: टिहरी के आगरखाल के पास कार खाई में गिरी, कार सवार तीनों की मौत, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम, शवों को निकाला जा रहा है बाहर

टिहरी: टिहरी से एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि आगराखाल के पास एक आल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कविंद्र सजवाण के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल से रेस्क्यू टीम द्वारा बताया गया है कि तहसील नरेंद्रनगर आगरखाल कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप एक आल्टो कार खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हुई है, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।

मृतकों में यह हैं शामिल
1- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट।
2- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली।
3- कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button