धर्म संस्कृति

PM Modi In Kedarnath: छठवीं बार बाबा के दर पर पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्र कल्याण की कामना की, सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का किया शिलान्यास

केदारनाथ में पूजा अर्चना करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार में अटूट आस्था रही है। पीएम मोदी शुक्रवार को छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।

यहां नौ बजे तक उन्होंने केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गृभ गृह से बाहर आए। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए कामना कर बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई।

केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आए। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button