एक्सक्लूसिव न्यूज़
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस तारीख से होगी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मार्च से शुरू होगी और 18 अप्रैल तक चलेगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा की तिथियां घोषित की गई हैं। 28 मार्च को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हिन्दी के पेपर से प्रारंभ होगी और 18 अप्रैल को इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान के पेपर के साथ खत्म होगी। हाईस्कूल के पेपर पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे के बीच होंगे जबकि इंटरमीडिएट के पेपर दोपहर को दूसरी पाली में दो से पांच बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे।



