जन प्रतिनिधियों की रिपोर्ट

अचानक दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मरीजों का जाना हालचाल, अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। वहीं अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले भोजन चखकर गुणवत्ता को भी परखा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। मरीजों के साथ-साथ आने वाले उनके तीमारदारों को भी कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया एवं अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने और अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button