अपराध

यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया होगा गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, देवभूमि में सड़क पर शराब पीना पड़ा भारी

देहरादून: बीच सड़क पर शराब पीना यूट्यूब और बॉबी कटारिया को भारी पड़ गया है। नोटिस देने के बावजूद भी बयान देने के लिए बॉबी कटारिया देहरादून नहीं पहुंचा, जिसके बाद अब कोर्ट ने बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बॉबी कटारिया देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र में बीच सड़क पर टेबल और कुर्सी लगाकर शराब पीता हुआ दिख रहा है। उसके बाद वह खतरनाक तरीके से बुलेट चलाता भी दिख रहा है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर चल रहे इस वीडियो का संज्ञान लिया और तुरंत बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए। इसके बाद पुलिस की ओर से बॉबी कटारिया को बयान देने के लिए नोटिस जारी किया गया। बॉबी कटारिया के अधिवक्ता ने देहरादून पुलिस से संपर्क जरूर किया लेकिन बॉबी कटारिया बयान देने के लिए देहरादून नहीं पहुंचा। ऐसे में कैंट कोतवाली पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए हैं।

कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि जल्द ही बॉबी कटारिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button