अपराध

बस से उतरते समय पैर फिसलने से किशोरी की मौत, कोटद्वार की रहने वाली थी कशिश, लालढांग से रसूलपुर जा रहा था परिवार

लालढांग: लालढांग वन चौकी चौराहे पर रविवार को जीएमओ की बस से उतरते समय 14 वर्षीय कशिश निवासी भौंता थाना कोटद्वार पैर फिसलने से नीचे जा गिरी। बुरी तरह से जख्मी कशिश को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोपहर करीब 12 बजे कोटद्वार से हरिद्वार आ रही जीएमओ की बस में सवार कशिश अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ लालढांग के रसूलपुर जा रही थी। जैसे ही बस लालढांग वन चौकी चौराहे पर रुकी तो सभी लोग उतरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक बस के रुकने से पहले ही लड़की दरवाजे से नीचे जा गिरी जिसके चलते गम्भीर चोटें आयी। 

मौके पर पहुंचे लालढांग चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने घायल को तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है। वहीं बस का चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि शव को पोर्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button