राजनीति

रिकार्ड जीत से गदगद पीएम मोदी ने धामी की पीठ थपथपाई, चंपावत में जीत पर बोले-उत्तराखंड का होगा विकास

देहरादून: पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी है। कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास को गति मिलेगी। मोदी ने कहा कि चंपावत में धामी की जीत से वोटरों का यकीन है कि यह दशक उत्तराखंड के विकास का दशक है।

सीएम धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से अधिक वोटों से मात दी है। धामी को कुल 58258 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला काे सिर्फ 3233 वोटों से ही संतुष्ट रहना पड़ा। सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, अनिल बलूनी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम धामी को ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

बता दें कि योगी सीएम आदित्यनाथ चंपावत में सीएम धामी के लिए प्रचार करने आए थे। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड में विकास काे गति मिलेगी। धामी की जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी जश्न का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button