पौड़ी: गढ़वाल वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में गुलदार के हमलों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। पौड़ी रेंज के कोट ब्लाक के कठूड़ गांव में बीते सोमवार की देर शाम को गुलदार ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद यहां पर वन विभाग ने पिंजरा लगाने के साथ ही गश्त बढ़ा दी थी।
मंगलवार को गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। रेंजर ने बताया कि मादा गुलदार की हालत काफी गंभीर है। पौड़ी रेंज के रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि सोमवार की देर शाम को कठूड़ गांव के तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया था। दो घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। बताया कि मंगलवार की सुबह क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया था। दोपहर बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
रेंजर ने बताया कि गुलदार 7 साल की मादा है। रेंजर के अनुसार गुलदार आपसी संघर्ष में घायल हुआ प्रतीत हो रहा है। गुलदार की स्थिति को देखते हुए उसे रेस्क्यू सेंटर हरिद्वार भेजना संभव नहीं है। लिहाजा उसका पौड़ी रेंज में ही उपचार किया जाएगा।

More Stories
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी
ऑपरेशन प्रहार: 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले, 50 से अधिक निरीक्षक/उप निरीक्षक इधर-उधर