अपराध

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: ऊधम सिंह नगर में खनन पट्टे को लेकर विवाद, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

उधमसिंहनगर: खनन क्षेत्र के रास्ते को डंपर से रोकने और भराई को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाले आरोपी सगे भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके माता-पिता और दोनों की पत्नियों को हिरासत में लिया है।

शांतिपुरी नंबर तीन स्थित सिजवाली घाट पर शनिवार की सुबह बंद पड़े खनन पट्टे में शांतिपुरी नंबर चार निवासी पंकज जोशी, मनमोहन कोरंगा और सगे भाई ललित मेहता, दीपू मेहता खनन कर रहे थे। इनके बीच खनन के वर्चस्व को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ललित, दीपू और शांतिपुरी नंबर चार निवासी पंकज जोशी से खनन और निकासी मार्ग को लेकर अचानक विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ललित ने पंकज पर फायर झोंकने की कोशिश की तो वह जान बचाने के लिए कुछ दूरी पर स्थित शांतिपुरी खामिया नंबर तीन निवासी भाजपा नेता संदीप सिंह कार्की (35) पुत्र जगत सिंह कार्की की भाभी माया कार्की के घर में छिप गया। बीच-बचाव करने आए संदीप कार्की पर भी ललित ने फायर झोंक दिया, लेकिन वह बच गए।इसके बाद ललित ने अपने डंपर को खनन क्षेत्र को जाने वाले मार्ग पर खड़ा कर दिया।

इसका विरोध करने पर ललित ने संदीप कार्की के सीने पर असलहा सटाकर गोली मार दी, जिससे संदीप लहूलुहान हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। संदीप को सीएचसी किच्छा ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button