अपराध

राजपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किशोरी को भगाने वाला दो साल बाद गिरफ्तार

देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने किशोरी को भगाने वाले एक आरोपी को दो साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने 50 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह पंचकुला हरियाणा में छिपा हुआ है, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पीड़ित को रेस्क्यू कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पांच मई 2024 को एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री को कोई घर से भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। विवेचना में आरोपी की पहचान मंडावली बिजनौर निवासी विनय के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसकी कहीं पता नहीं चला। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। विनय के लगातार फरार चलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

गोपनीय सूचना पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विनय को पिंजौर जिला पंचकुला हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया। किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं में बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक शीशे की दुकान में काम कर रहा जबकि किशोरी घरों में काम कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button