अपराध

बांग्लादेशी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लाई दून पुलिस, दो साल से चल रहा था फरार

देहरादून: चोरी के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे बांग्लादेशी नागरिक को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार करके दून लेकर आई। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि एक जनवरी 2024 को गुरु रोड पटेलनगर कोतवाली निवासी मिली ने तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखी नकदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने 22 जनवरी 2024 को घटना में शामिल आरोपित साहब नगर कल्याणपुर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी गोविंद शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आराेपी ने बताया कि उसने ग्राम शिवगंज जिला चापई नवाबगंज बांग्लादेश निवासी मिर्जानूर रहमान व अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

मिर्जानूर रहमान की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। आरोपी के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था। मोहम्मद मिर्जानूर रहमान के थाना इंग्लिश बाजार, मालदा मोहदीपुर, पश्चिम बंगाल में डिटेन किए जाने की मिली। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। गुरुवार को पुलिस टीम मोहम्मद मिर्जानूर रहमान को मालदा, पश्चिम बंगाल से हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पूर्व में गिरफ्तार गोविंद शुक्ला व उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद उसके हिस्से में 60 हजार रुपये आए थे, जिसे लेकर वह वापस बांग्लादेश चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button