देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी प्रिंसिपल को प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनका 15 साल का बेटा एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है।
पिछले कुछ दिनों से बेटा अकेला, काफी गुमसुम व परेशान रहने लगा। बेटे से जब परेशान रहने का कारण पूछा तो बेटे की बातों को सुनकर वह हैरान रह गए। बेटे ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल उसे अकेले में ले जाकर गलत हरकत करता है। बेटे के साथ हुई इस हरकत की शिकायत उन्होंने तत्काल प्रेमनगर कोतवाली में की।
एसएसपी परमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर प्रेमनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी प्रिंसिपल प्राचार्य डा. एस वोहरा सार्थक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाेक्सो की धाराओं के मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्राचार्य की उम्र 57 वर्ष है।

More Stories
रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद फैली सनसनी
ग्राफिक एरा के छात्र देर रात नहीं मचा पाएंगे हुड़दंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किए अहम आदेश जारी
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा