देहरादून: आइटीबीपी सीमाद्वार में तैनात एक जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार दी जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आइटीबीपी मामले की जांच में जुट गई है।
विपिन मिश्रा उप सेनानी जीडी 23 वीं बटालियन आइटीबीपी सीमाद्वार ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी की हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौर जोकि 7 फरवरी को कैम्प परिसर में जिम गार्ड ड्यूटी में अपने इंसास राइफल के साथ ड्यूटी कर रहे थे। जवान ने अपनी राइफल से खुद को ही गोली मार दी। गंभीर हालत में जवान को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली