देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादलों की सूची जारी कर दी। महानिदेशक पुलिस के आदेश पर कुल 11 पुलिस उपाधीक्षकों का जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार तपेश कुमार चंद को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है, जबकि नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंहनगर स्थानांतरित किया गया। सुमित पाण्डे को नैनीताल से हरिद्वार और अस्मिता मंमगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।
इसके अलावा ओशिन जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार, विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल तथा विमल रावत को उधमसिंहनगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून, निहारिका सेमवाल को पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत और तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून स्थानांतरित किया गया है।
वहीं अखलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंहनगर भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
Link Sbobet: Cara Mudah Akses Login Tanpa Terkendala Pemblokiran
दून में एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर आते ही मारी गोली
नशेड़ी बन रहे खतरा, युवती के हाथ पर आरी से हमलाकर मोबाइल लूटा, पहुंचा सलाखों के पीछे