अपराध

वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली व बिहार के दो पर्यटक बहे, घंटों बाद भी नहीं लग पाया पता

देहरादून: वीकेंड पर ‌‌ऋषिकेश घूमने के लिए आए दो पर्यटक गंगा में स्नान करते समय बह गये। घटनाएं दो अलग-अलग गंगा घाटों पर हुई। एक युवक पटना, बिहार तो दूसरा दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया था। पुलिस ने दोनों की तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर शाम तक युवकों का पता नहीं चल पाया।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे सच्चा धाम के नीचे गंगा नदी में एक युवक स्नान करते वक्त बह गया। 27 वर्षीय राहुल राज पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तुजीगंज थाना मेहंदीगंज पटना, बिहार अपने परिवार के साथ घूमने ऋषिकेश आया था। जल पुलिस और एसडीआरएफ ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दूसरी घटना सुबह 10 बजे शिवपुरी के आईटीबीपी कैंप के पास की बताई जा रही है। चौकी शिवपुरी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आइटीबीपी कैंप के पास स्नान करते समय गंगा नदी में बह गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी गोताखोर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button