अपराध

ब्लिंकिट से सामान मंगवा रहें तो सावधान, चोरी में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

देहरादून: आप भी डिलीवरी बॉय से सामान मंगवा रहे हैं तो हो जाएं सावधान। धर्मपुर स्थित दुकान से नोटों की माला चोरी करने वाले ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पांच माह पूर्व चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसने शातिर ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसके चलते वह लगातार पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को आशारानी, निवासी डीजे पूजा स्टोर धर्मपुर ने नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दी कि रात्रि में अज्ञात चोर ने उनकी दुकान से कुछ नोटों की मालाएं व नकद सिक्के चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी को घटना के अनावरण के लिए निर्देश जारी किए गए।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और मैनुवली जानकारी जुटाई। पुलिस टीम की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद सोमवार को आरोपित राहुल नौटियाल निवासी सुनार गांव चिन्याली सौड, थाना चिन्यालीसौड, जनपद उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की 10 व 20 रुपये की 71 नोटों की मालाएं व 1140 सिक्के (10 रुपये) व 140 सिक्के (5 रुपये) कुल 24,600 रूपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कि वह नशे का आदि है व नशे के खर्चों की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है तथा घरेलू सामान की डिलीवरी के दौरान आते जाते समय दुकानों व मकानों की रैकी कर घटना को अंजाम देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button