देहरादून: देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड ने संयुक्त कार्रवाई कर नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है। यह दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे।
रविवार 21 सितंबर को आयोजित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने संदिग्धों पर सतर्क निगरानी रखी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक गिरोह अभ्यर्थियों को पास कराने का प्रलोभन देकर ठगी की योजना बना रहा है। गोपनीय जांच में पंकज गौड़ का नाम सामने आया, जो अभ्यर्थियों से संपर्क कर पैसे की मांग कर रहा था।
पटेलनगर क्षेत्र से पकड़े गए दोनों आरोपितो ने पूछताछ में स्वीकारा कि अभ्यर्थियों के स्वतः चयन हो जाने पर वे पैसे हड़प लेते और असफल होने वालों को अगली परीक्षा में एडजस्ट करने का झांसा देते। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस पूरे प्रकरण में परीक्षा की गोपनीयता और सुचिता पर कोई आंच नहीं आई है। आरोपियों पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज,मंच से दी थी गालियां
106 दारोगाओं के ट्रांसफर, कुछ मैदान कुछ चढ़ेंगे पहाड़
पीएम दौरे से पहले दून से पकड़ा गया पाक एजेंट, आतंकियों को भेज रहा था लोकेशन व फ़ोटो