देहरादून: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का सोमवार को आगमन/भ्रमण व प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने 24 स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान शहर के निर्धारित मार्ग का प्रयोग किया जाना है। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए उपयोग में लिए जा रहे मार्गों को जीरो जोन किया जाना है। भ्रमण के दौरान शहर क्षेत्र के 24 स्कूलों को असुविधा एवं समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।


More Stories
भारी बारिश के अलर्ट के बीच देहरादून में 18 अगस्त को स्कूलों में अवकाश
जिला अस्पताल (कोरोनेशन) के घटते राजस्व की होगी जांच, डीएम ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
अवैध रूप से बनाई मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण