मौसम
देहरादून के रायपुर में बाढ़ से तबाही क्षेत्र का जायजा लेने बुल्डोजर से पहुंचे मुख्यमंत्री, अब तक दो की मौत, सात लापता, हेलीकॉप्टर से किया जा रहा है एयरलिफ्ट, देखिए वीडियो

देहरादून: रात भर चल रही बारिश ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब तक दो की मौत व सात के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री बुलडोजर से घटना का जायजा लेने के लिए पहुंचे। फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला जा रहा।
कई घर मलबे की जड़ में आ गए हैं, जिसके कारण लोगों को इधर उधर शिफ्ट किया जा रहा है। दूसरी ओर यमकेश्वर व टिहरी में भी अतिवृष्टि के कारण कुछ मकान दब गए। यहां राहत कार्य जारी हैं




