रोजगार समाचार

Unimployment: उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 2.9 से बढ़कर 8.7 पहुंची, प्रदेश में 19 महीने बाद इतनी तेजी से बेरोजगारी दर बढ़ी

देहरादून: लंबे समय से भर्ती न खुलने के कारण उत्तराखंड में अचानक बेरोजगार दर बढ़ गई है। यह 2.9 फीसदी से बढ़कर 8.7 हो गई है, जो राष्ट्रीय स्तर की बेरोजगारी दर 7.8 फीसदी से भी अधिक है। मई की अपेक्षा जून में 5.8 फीसदी बेरोजगारी दर बढ़ी है। अक्टूबर 2020 के बाद पहली बार राज्य में इतनी बेरोजगारी दर बढ़ी है।

सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने शुक्रवार रात अपनी रिपोर्ट जारी की है। राष्ट्रीय स्तर पर भी बेरोजगारी दर बढ़ी है। देश में बेरोजगारी 7.1 फीसदी से 7.8 फीसदी हो गई है। वहीं, प्रदेश में 19 महीने बाद इतनी तेजी से बेरोजगारी दर बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में 9.2 फीसदी बेरोजगारी दर थी। सितंबर 2020 में 22.3 फीसदी बेरोजगारी दर थी। नवंबर 2020 में सबसे कम 1.5 बेरोजगारी दर थी। कोरोना काल के बाद पहली बार इस तरह बेरोजगारी दर प्रदेश में बढ़ी है।

कब कितनी रही बेरोजगारी दर
महीना                  फीसदी
जनवरी               3.5 फीसदी
फरवरी               4.6 फीसदी
मार्च                 3.5 फीसदी
अप्रैल                5.3 फीसदी
मई                  2.9 फीसदी
जून                8.7 फीसदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button