राजनीति

मोदी ने पहाड़ी तो धामी ने शपथ ग्रहण में पहनी ससुराल से मिली ‘कुमाऊंनी’ टोपी

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेने पर उनके ससुराल पक्ष के लोग देहरादून पहुंचे। ससुरालियों ने सीएम धामी और गीता धामी को बधाई दी। सीएम धामी को ससुरालियों ने गंगोलीहाट के सुप्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर से लाई गई कुमाउंनी टोपी भेंट की। यही कुमाउनी टोपी धामी ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहनी।

इसके अलावा ससुरालियों ने हाट कालिका मंदिर से लाया गया प्रसाद और मां काली की एक तस्वीर भी धामी को भेंट की। सीएम धामी के ससुराल पक्ष के लोग वर्तमान में खटीमा तहसील के श्रीपुर बिचुवा गांव में रहते हैं। धामी के ससुर रमेश सिंह चड्ढा पूर्व सैनिक हैं।चड्ढा परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ग्राम बोकटा तहसील गंगोलीहाट का रहने वाला है। सीएम धामी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने गए ससुरालियों ने हाट कालिका मंदिर का प्रसाद सीएम धामी को सौंपा और उनके ससुर रमेश सिंह चड्ढा ने मंदिर से लाई गई कुमाउनी टोपी भेंट की।

दूसरी ओर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी टोपी पहनकर एक बार फिर उत्तराखंड की शोभा बढ़ाई है। प्रधानमंत्री ने वायु सेना के हेलीकाप्टर से उतरने से पहले ही उत्तराखंड की टोपी पहनी हुई थी।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button