अपराध

स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश फिर हुआ वायरल, DM ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

देहरादून: सोशल मीडिया पर मंगलवार 06 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश फिर जारी हुआ है। जिलाधिकारी सोनिका ने इस प्रकार के शरारती तत्वों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिससे अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

सोशल मीडिया साइटों पर 06 अगस्त 2024 को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक स्कूलों की 1 दिन की छुट्टी घोषित की जाने संबंधी आदेश प्रसारित किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश दिनांक 06 अगस्त 2024 के लिए जारी नहीं किया गया है। विगत दिवस में जारी किए आदेश में छेड़छाड़ कर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है। जिलाधिकारी सोनिका ने इस प्रकार के शरारती तत्वों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button