राजनीति

आप ने किया कार्यकारिणी विस्तार, कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए जोत सिंह बिष्ट प्रदेश संगठन समन्वयक तो दिग्मोहन नेगी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

देहरादून : चम्पावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा के समक्ष अभी तक कांग्रेस की ही चुनौती दिख रही थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी (आप) भी प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आप के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर प्रत्याशी उतारने का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी धरातल पर संगठन का दायरा बढ़ाने पर काम कर रही है। इसी क्रम में 13 पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसमें हाल ही में कांग्रेस से त्यागपत्र देकर आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश संगठन समन्वयक बनाया गया है। मंडल व जिला स्तर पर भी आप ने संगठन को विस्तार दिया है। बसंत कुमार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) बनाया गया है। इसी तरह शिशुपाल रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ नैनीताल, अल्मोड़ा का जिला प्रभारी व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सुनीता बाजवा टम्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ संगठनात्मक रूप में काशीपुर व खटीमा जिला प्रभारी बनाया गया है।दिग्मोहन नेगी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चमोली, रुद्रप्रयाग व पौड़ी के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार बंसल देहरादून (पछवा) के प्रभारी बनाए गए।

प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह को परवादून का प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा को हरिद्वार, रुड़की की जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी बनाया गया। वहीं, अजय जायसवाल को प्रदेश महासचिव, धर्मेंद्र कुमार बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अमित जोशी को प्रदेश मीडिया प्रभारी व दीपक प्रकाश पंत को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button