अपराध

दो करोड़ की ड्रग्स LSD के साथ प्रतिष्ठित कॉलेज के तीन छात्र गिरफ्तार, कोबरा गैंग के हैं सक्रिय सदस्य

देहरादून: दून पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) के साथ तीन दून के प्रतिष्ठित कॉलेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद ड्रग्स 2058 ब्लाट्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दून पुलिस ने कोबरा गैंग के तीन आरोपितों जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी, को गिरफ्तार किया था।

28 अप्रैल को प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा गैंग के सदस्य हाई प्रोफाइल ड्रग्स एलएसडी सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने टीम के साथ बिधौली रोड से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नशा तस्करों की पहचान रजत भाटिया व शिवम अरोड़ा दोनों निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, यूपी और कृष गिरोटी निवासी ईदगाह चकराता रोड कैंट के रूप में हुई है।

पूछ्ताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे, जहाँ से उनकी अच्छी दोस्ती हो गयी थी, जिसके बाद वे तीनो कोबरा गैंग के सम्पर्क में आ गये तथा  देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा  पार्टीयों में LSD (Lysergic acid diethylamide) एवं हेरोइन की सप्लाई करने लगे। रजत भाटिया बंगलौर स्थित डीलर से डार्क वेब पर हाईप्रोफाइल ड्रग्स को आर्डर कर कुरियर के माध्यम से LSD मंगवाता है तथा कृष गिरोटी, जो एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र है व शिवम अरोडा जो पूर्व एक अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र रहा था, अलग-अलग शिक्षण संस्थानो के छात्रों से सम्पर्क कर उन्हें LSD  तथा अन्य मादक पदार्थ महंगे दामों मे उपलब्ध कराते है।

पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया करता है, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा  पार्टियों मे LSD  के साथ अन्य मादक पदार्थो की भी मांग होने के कारण अभियुक्त अपने पास हीरोइन व अन्य हाईप्रोफाइल ड्रग्स भी रखते है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा कुछ बड़े LSD  डीलर के संबंध में जानकारी दी गई है जिनको चिन्हित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी*

(1) 2058 ब्लॉटस् LSD 
(2) 6 ग्राम अवैध हेरोइन
(3) बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू
(4) इको स्पोर्ट्स कार संख्याUK07 DP 3535 
(5) बलेनो कार संख्या HR26 CY 3362
*(बरामद मादक पदार्थो की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 करोड 05 लाख रू0  तथा भारतीय बाजार में कीमत लगभग 63 लाख रु0 है।)*

*( नोट :- अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- रुपए के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।)*

*पुलिस टीम*
1- रीना राठौर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर सर्किल
2- उ0नि0 गिरीश नेगी थानाध्यक्ष प्रेमनगर
3- व0उ0नि0 प्रमोद खुगशाल थाना प्रेमनगर
4- उ0नि0राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी बिधोली
5- उ0नि0 प्रवीण सैनी
6- उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
7- अ0उ0नि0 राजेश शाह
8- हे०का० सुशांत
9- हे०का० परविंदर
10-का० उमेश
11-का० नितिन
12-का० अमरेंदर
13-हे०का० एसओजी किरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button