राजनीति

कल देहरादून के परेड मैदान में होगा धामी का राजतिलक, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

देहरादून: उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी की राजतिलक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को देहरादून के परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह विशेष तौर पर पहुंचेंगे।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

23 मार्च को परेड ग्राउंड में धामी सरकार का शपथग्रहण होगा।नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी ने शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

एसपीजी की टीम पहुंची देहरादून
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार देर रात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम देहरादून पहुंच गई है। मंच स्थल को जीरो जोन घोषित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड और उसके आसपास जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग ने सघन तलाशी अभियान चलाया। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड के आसपास पानी की टंकियों और ऊंची इमारतों पर भी खुफिया विभाग और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

10 राज्यों के मुख्यमंत्री के न्यौता
पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी में विभिन्न 10 राज्यों के भाजपा मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा संत भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। संतों के लिए वर्ष 2017 के शपथ ग्रहण समारोह की तरह अलग से मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा विधायकों के लिए भी अलग मंच बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूरे तंत्र की टीम कार्य में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button