September 16, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Day: February 25, 2022

देहरादून: यदि आप भी अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय संगठन में करवाना चाहते हैं तो केविएस ने  दाखिलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कक्षा एक के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से 21 मार्च के बीच होंगे। पहली से तीसरी चयन सूची 25 मार्च से आठ अप्रैल के बीच जारी की जाएगी। इसी तरह कक्षा दो के लिए रजिस्ट्रेशन आठ से 16 अप्रैल तक होंगे। कक्षा से दो से आगे की कक्षाओं के लिए सूची 21 से 28 अप्रैल तक जारी होगी। वहीं कक्षा नौ तक प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक रहेगी। कक्षा एक में नामांकन प्रक्रिया में संगठन ने इस बार बदलाव किया है। कक्षा एक में नामांकन के लिए आयु सीमा पहले पांच साल निर्धारित थी। अब इसमें एक साल का विस्तार किया गया है। कक्षा एक में छह साल की उम्र में दाखिला लिया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। 

देहरादून: पहाड़ी रूटों पर वाहनों की आवाजाही रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में डीआइजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने आदेश जारी किए हैं। वाहनों पर प्रतिबंध की वजह उन्होंने रात को होने वाले हादसे बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी मार्ग काफी खतरनाक हैं, ऐसे में कभी-कभी वाहन चालक नींद में वाहन चलाते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। दुर्गम क्षेत्र में रात को हादसा होने पर काफी समय तक पता नहीं चल पाता, ऐसे में रेस्क्यू करने में भी मशक्कत उठानी पड़ती है।गत 21 फरवरी को चंपावत में रात को हादसा हो गया था, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे की सूचना भी पुलिस को देर से पता चली, जिसके कारण 14 लोगों ने अपनी जान गवां दी। डीआइजी ने बताया कि रात के समय केवल आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में सभी…

देहरादून: रूस व यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध से यूक्रेन में रह रहे 151 नागरिकों के स्वजनों की परेशानी बढ़ गई है। इन नागरिकों को भारत लाने के लिए सरकार हर स्तर पर कोशिश करने में जुट गई है। यूक्रेन में सबसे अधिक 39 देहरादून से हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर के 20, टिहरी जिले के 10, अल्मोड़ा से एक, चमोली से दो, उत्तरकाशी से सात, पौड़ी गढ़वाल से 13, हरिद्वार से 26, रुद्रप्रयाग से पांच, नैनीताल से 22 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन नंबर 112 पर उत्तराखंडियों ने अपनों के फंसे होने की सूचना दी जा रही है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट‌्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल से फोन पर बात की। डोभाल ने बताया कि केंद्र सरकार यूक्रेन रह रहे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। धमाकों से दहशत व रोटी के पड़े लाले यूक्रेन में रूस की ओर से किए जा रहे बम धमाकों से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिक पूरी तरह से भयभीत हैं। यह भी सामने आ रही है कि नागरिकों को दो वक्त की रोटी तक नहीं मिल पा रहीहै। वह किसी तरह खुद को बचाने की जद्दोजहर में जुटे हुए हैं। 

देहरादून : फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले दक्षिण भारत के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की…

देहरादून: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी लगातार जारी है। गुरुवार रात केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है जबकि घाटी क्षेत्रों…