Uncategorized

पाबौ कार हादसा: पांचवे दिन घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर एक युवक का शव बरामद, लापता तीन की तलाश जारी, परिजनों ने की शव की शिनाख्त, तीन की तलाश जारी

पाबौ : पाबौ के निकट हुई कार हादसे में लापता चार युवकों में एक युवक का शव पुलिस ने पांचवें दिन नयार से बरामद कर लिया है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। जबकि तीन अन्य युवकों का अभी तक तक पता नहीं चल सका। 21 सितंबर की रात पाबौ से 200 मीटर आगे एक कार नयार में गिर गई थी। इस दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन ही एक युवक का शव बरामद कर लिया था, जबकि उसके चार साथी लापता थे।

पांच दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवान युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। सोमवार को फिर नायर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान टीम ने एक शव बरामद किया। शव की शिनाख्त के लिए लापता युवकों के परिजनों को बुलाया गया। जिन्होंने मृतक की पहचान अमनदीप निवासी चिपलघाट के रूप में की। पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। तीन अन्य युवकों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button