देहरादून: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जल्द एक बार फिर पुलिस वर्दी में किरदार निभाते नजर आएंगे। इन दिनों अक्षय कुमार मसूरी स्थित बार्लोगंज में फ़िल्म रत्शासन की शूटिंग कर रहें हैं। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। फिल्म में अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली रकुलप्रीत सिंह भी मसूरी पहुंची। इस फिल्म की शूटिंग मसूरी में करीब चार दिनों तक चलने वाली है। मसूरी के सेंटजार्ज कालेज में अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्म के दृश्य विभिन्न लोकेशनों पर फिल्माए गए।





