March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

यमुनोत्री धाम: 12:15 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट, मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भाई शनिदेव और मायकेवासियों ने किया विदा

देहरादून: मां यमुना की डोली मंगलवार आज सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,अजबीन पंवार,पुलिस प्रशासन के साथ ही यमुना के मायकेवासी इस दौरान मौजूद रहे।डोली के पहुंचते ही दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

वहीं मां गंगा की उत्सव डोली भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यहां आज पूर्वाह्न 11:15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई।

About Author