अपराध

डंपर बना काल, लच्छीवाला टोल प्लाजा पर 03 कारों को मारी टक्कर, 02 की मौत की सूचना

देहरादून: काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे खनन डंपर ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर तीन कारों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित खनन डंपर ने एक कार को तो लोहे के पोल पर चिपका दिया है। अब तक दो लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। कार को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा व एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

हादसा सोमवार सुबह हुआ। डोईवाला-देहरादून के बीच पड़ते तो प्लाजा पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कई कारों को टक्कर मार दी। इसमें एक कार तो लोहे के खंभे से ही चिपक गई। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button