अपराध

खौफनाक वारदात: आनलाइन लूडो खेल रही थी पत्नी, पति का खौला खून, बेरहमी से गला घोंट उतार दिया मौत के घाट

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में खौफनाक वारदात का मंजर सामने आया है। आनलाइन गेम में व्यस्त पत्नी को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह वह खुद चौकी पहुंच गया और अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि किसी और से बात करने के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब सात बजे चंगेज खान (48) निवासी हरभजवाला आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसने अपनी पत्नी सवाना की गला दबाकर हत्या कर दी। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव, एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी छानबीन कर सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ईद के दिन से चल रहा था विवाद
इंस्पेक्टर रविंद्र यादव के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी हरभजवाला में चाय की दुकान है। उसकी पत्नी सवाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी। खेलते समय वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बात भी करती थी। इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था।ईद के दिन वह निवस्त्र भी दिखाई दी, जिसके कारण उसका खून खौल उठा और उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button