सड़क हादसा

टिहरी में कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत, 18 श्रद्धालु घायल

टिहरी: टिहरी से हर्षिल उत्तरकाशी की तरफ कांवड़ भंडारा के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा ट्रक फकोट के पास पलट गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरे रेस्क्यू में टिहरी पुलिस व एसडीआएफ ने अहम भूमिका निभाई।
बुधवार को ट्रक संख्या UP-13-BT-8739 जिसमें 21 लोग सवार थे, जोकि हर्षिल उत्तरकाशी की तरफ कांवड़ भंडारा के लिए जा रहे थे। सभी यात्री सैनियों की बड़ी चौपाल मोहल्ला कास्तवाडा, जिला बुलन्दशहर सिकन्द्राबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ट्रक फकोट से आगे ताछला के पास अनियन्त्रित होकर सड़क पर पलट गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर संजय मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। एक चार साल का बच्चा भी ट्रक में आगे फंसा था जिसको कि पुलिस ने सकुशल बाहर निकल दिया। मौके पर एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने भी राहत बचाव किया। हादसे में 18 घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल फकोट व एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई।

घायलों की सूची।
01- ईश्वर सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी आयु 49 वर्ष
02- अतर सिंह पुत्र यादराम आयु 60 वर्ष
03- रवि पुत्र अतर सिंह आयु 30 वर्ष
04- कुलदीप गिरी पुत्र मुकेश आयु 35 वर्ष
05-झम्मन सिंह पुत्र बुद्धु आयु 70वर्ष
06- बनवारी पुत्र किशनलाल आयु 55 वर्ष
07- मुकेश पुत्र मुरारी लाल मित्तल आयु 59 वर्ष
08- प्रेम सिंग पुत्र सोहन आयु 50 वर्ष।
09- जुगनू पुत्र देवी सिंह आयु 35 वर्ष।
10- तुषार पुत्र सुनील प्रजापति आयु 17 वर्ष।
11- भजन लाल पुत्र बाबूलाल आयु 45 वर्ष।
12- लेखराज पुत्र गोपी सिंह आयु 40 वर्ष
13-टिंकू पुत्र रुद्रप्रकाश आयु 29 वर्ष
14- मूलचंद पुत्र लक्ष्मण आयु 40 वर्ष
15-राहुल पुत्र किन्चित आयु 28 वर्ष
16- नकुल पुत्र राहुल आयु 04 वर्ष
17 बिशन पुत्र देशराज आयु 34 वर्ष
18 विनीत aiims में

ये कुल लोग 18 चोटिल है, जिनका उपचार चल रहा है।

मृतक
01- विक्की पुत्र महेंद्र 30 वर्ष
02- सुनील सैनी पुत्र मिल चंद
03 संजय ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button