राजनीति

हरदा को आई मां की याद, कहा पहाड़ों में शुरू करेंगे घस्यारी सम्मान पेंशन

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इंटरनेट मीडिया पर हर समय चर्चा में रहते हैं। 14 फरवरी को संपन्न हुए मतदान के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज एक बहुत कठिन चुनाव अभियान के बाद सुबह जब नींद खुली तो मुझे अपनी मां बहुत याद आई। जब मैं मुख्यमंत्री था, उस समय मैंने अपनी मां को स्मरण कर, जब भी उसके दर्शन करता था, मुझे लगता था वो मुझसे कुछ कह रही है कि गरीबों के लिए कुछ करो। अब मैं नहीं जानता आगे नियति ने मेरे लिए क्या रास्ता निर्धारित किया है? मगर मां, घास व लकड़ी लेकर के आने वाली आज भी मेरी बहुत सारी बहनें हैं, मैं तुझे घसियारी सम्मान पेंशन समर्पित करता हूँ। सत्ता में आए और मेरे हाथ में बागडोर रही मां तो घस्यारी सम्मान पेंशन प्रारंभ करूंगा, चाहे ₹500 से ही प्रारंभ करूं। पूर्व मुख्यमंत्री की इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button