अपराध

Dehradun : मंदिर के गेट पर मुस्लिम व्यक्ति ने किया शर्मनाक काम, हंगामे के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को मानसिक रूप विक्षिप्त बता रही है पुलिस

देहरादून: देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर हर्रावाला स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के मुख्य द्वार पर एक मुस्लिम युवक ने न केवल शर्मनाक हरकत की बल्कि इसके बाद पत्थर फेंककर मंदिर का शीशे भी तोड़ डाले। सोमवार-मंगलवार मध्य रात्रि करीब एक बजे हुई यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार की सुबह घटना का पता लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर के बाहर एकत्र हो गए एवं जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है।

देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में जब मंगलवार सुबह श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे तो मंदिर के शीशे टूटे हुए मिले। जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग जांची गई तो उसमें देर रात्रि एक मुस्लिम युवक मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पेशाब करता हुआ नजर आया। युवक पैदल ही मंदिर तक पहुंचा था। पेशाब करने के बाद उसने अलग-अलग दो बार पत्थर फेंककर मंदिर के शीशे तोड़ डाले और फिर पैदल ही सड़क के दूसरी ओर से डोईवाला की तरफ चला गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की हर्रावाला पुलिस चौकी में फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में घटना क्षेत्र में फैल गई और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और मुस्लिम विरोधी नारेबाजी की। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने पुलिस को बुधवार सुबह तक आरोपित की गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी। ऐसा न होने पर प्रदर्शन व राजमार्ग जाम करने की चेतावनी भी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी को मेहूंवाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सद्दाम निवासी नयानगर मेहूंवाला थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वर्तमान में मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई, देहरादून से उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button