अपराध

दुखद: टिहरी-कंडीसौड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, छह सवारियों की मौत, उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था वाहन

टिहरी: गंगोत्री राजमार्ग पर कंड सौड़ तहसील के पास कोटीगाड में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 10TA 0564 जिसमें 06 लोग सवार थे। वाहन चंबा से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटीगाड में वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़कर 50 मीटर खाई में गिर गया, जिससे सभी लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर सभी मृतकों के शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे वाहन में सवार सभी लोग झुलस गए। 

मृतकों का विवरण –  1. प्रदीप दास पुत्र गणेश दास निवासी- 47 श्याम रोड नेथाई 24 परगना वेस्ट बंगाल उम्र 47 वर्ष 
2. नीलेश भुनिया पुत्र मदन मोहन भुनिया निवासी -19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता उम्र 23 वर्ष 
3. मदन मोहन भूनिया पुत्र हरिपद भूनिया निवासी -उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
4. झुमुर भूनिया पत्नी मदन मोहन भूमिया निवासी- उपरोक्त उम्र 59 वर्ष
5. देवमाल्या देव नाथ पुत्र स्वर्गीय नीमाई चंद्र देवनाथ निवासी- बेडकपुर वेस्ट बंगाल उम्र 43 वर्ष
6. अज्ञात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button