अपराध

BIG NEWS : पाबौ के गांव में ग्रामीणों ने वनकर्मियों से पिंजरा छीनकर गुलदार को जिंदा जलाया, 10 दिन पहले गुलदार ने गांव की महिला को मार डाला था

पाबौ। पाबौ स्थित सपलोड़ी गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने पिंजरे में कैद गुलदार को आग लगाकर जिंदा जला दिया।वन दारोगा बुवाखाल प्रभाग सतीश चंद्र की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में ग्राम प्रधान सहित 150 महिला एवं पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन दारोगा ने बताया कि 15 मई की शाम को सुषमा देवी ग्राम सपलोडी घास लेने गई थी। अचानक गुलदार ने महिला पर हमला कर मार दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम सपलोडी में दो पिंजरे लगाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी पौडी रेंज नागदेव की ओर से 16 मई को पिंजरे लगाए गए। 24 मई गुलदार पिंजरे में घुस गया। वन कर्मचारियों की ओर से गुलदार को रेंज परिसर नागदेव लाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन ग्राम सभा प्रधान सपलोडी ने ग्राम सरणा कुलमोरी और सपलोडी के ग्रामीणों को अपने घर पर बुलाया और 150 महिलाओं द्वारा कर्मचारियों का घेराव किया गया।

महिलाओं ने घास के परखुन्डों से घास निकालकर पिंजरे के ऊपर डाला तथा लकड़ी एकत्रित कर पिंजरे के चारों और डाली व पैट्रोल डालकर आग लगा दी। इंस्पेक्टर पौड़ी कोतवाली कुलदीप सिंह गुसांई ने बताया कि वन दारोगा की शिकायत पर ग्राम प्रधान, कुछ महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button