अपराध

दर्दनाक हादसा : खिर्सू से श्रीनगर आ रही कार खाई में गिरी, एक की मौत तीन बुरी तरह से घायल, सोमवार देर रात हुआ हादसा

पौड़ी : खिर्सू से श्रीनगर आ रहा एक वाहन 50 मीटर खाई में गिर गया, जिसके कारण कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर घायलों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ के अनुसार सोमवार देर रात भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि एक i-10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए तीन घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण:-

1. अंकित राणा (घायल)

2. शशांक बहुगुणा (घायल)

3. सुशील चौहान (घायल)

मृतक का विवरण:- कौशल चमोली उम्र:-38 वर्ष

समस्त निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button