पर्यावरण

रुद्रप्रयाग- श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन से हुआ बड़ा हादसा, दुकान व खोखे बहे, 13 लोगों की लापता होने की सूचना, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन, सूची जारी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में देर रात से चल रही तेज बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो गया। यहां दुकानें व खोखे बह गए जिसके कारण 13 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एसडीआरएफ को भूस्खलन की सूचना मिली थी जिसके बाद SDRF ने घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

शुक्रवार सुबह पुनः SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस व NDRF के साथ मिलकर घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है, इसके अतिरिक्त SDRF की एक अन्य टीम द्वारा कुंड बैराज में भी सर्चिंग की जा रही है। आसपास के लोगों द्वारा उक्त घटना में 12-13 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गयी है।

यह नाम आ रहे सामने
1, आशु उम्र 23 साल निवासी जनई।
2, प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।
3, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।
4, अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।
5, अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।
6, राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।
7, पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।
8, पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।
9, जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।
10, वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।
11, विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।
12, मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहारनपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button