October 17, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

harish rawat

देहरादून: विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं और चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई है।इसी बीच एक बार फिर शुक्रवार को नमाज की छुट्टी का जिन्न बाहर आ गया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। हरीश ने कहा पराजय के बाद पराजित सेनापति को हमेशा उलाहना और आलोचनाएं सुननी पड़ती हैं, मैं…

देहरादून: शुक्रवार को मतगणना से ठीक पहले भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है  कि कांग्रेस इस बार जीत रही है और कांग्रेस 38 से 40 सीटें जीतकर सरकार बना रही हैं। पत्रकारों ने जब हरक सिंह रावत से एग्जिट पोल के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह एग्जिट पोल से सहमत नहीं हैं। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि आज तक उनका आकलन गलत नहीं हुआ है। वह पुरी तरह से जांच परख कर ही यह जानकारी दे रहे हैं।  हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उन्हें अभी भी कई घरों के बाहर भारतीय जनता पाटी के झंडे दिख रहे हैं। यह भाजपा के पक्ष में कोई हल्का संदेश नही है। इसी झंडे वाले संकेत से उन्हें डर सता रहा है कि कहीं भाजपा दोबारा सत्ता में तो नहीं आ रही। लेकिन बाकी के सभी समीकरण कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। हरक…

देहरादून: प्रदेश में इस बार हुए चुनावों में वैसे हर सीट दिलचस्प बनी हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की लालकुआं और भाजपा की मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा सीट सबसे हॉट बनी हुई है। इन सीटों पर उत्तराखंडवासी ही नहीं बल्कि देशभर की…

देहरादून: मतदान संपन्न होने के बाद भी भाजपा व कांग्रेस पार्टी की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर भाजपा में भीतरीघात पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहीं मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान में पार्टी में खलबली मचा दी है। ऐसे में दोनों पार्टियों के आला नेता असहज की स्थिति में हैं। 15 फरवरी को हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो…

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इंटरनेट मीडिया पर हर समय चर्चा में रहते हैं। 14 फरवरी को संपन्न हुए मतदान के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज एक बहुत कठिन चुनाव अभियान के बाद सुबह जब नींद खुली…

देहरादून: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद मतदाता हार जीत का गुणा भाग करने में जुटे हुए हैं। 632 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने आंकलन से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिता रहे हैं वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं। सोमवार रात से हार जीत की लिस्टें वायरल हो रही है जिसमें उत्तराखंड की 70 सीटों पर कांग्रेस की 42, भाजपा की 19, आठ सीटों पर असमंजस की स्थिति और एक पर निर्दलीय जीत का आंकड़ा लगा है। वहीं दूसरी लिस्ट में भाजपा 48, कांग्रेस 20, असंजस की स्थिति एक और निर्दलीय को एक सीट दी जा रही है।सियासी दलों…

देहरादून: चुनावी रैली में हिस्सा लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे। इसके अलावा लोगों को सिलेंडर 500 रुपये से कम का मिलेगा, पांच लाख परिवारों के खाते में हर साल 40 हजार रुपये और दवाई, चिकित्सक व एंबुलेंस लोगों के घरों तक पहुंचेगी। उत्तराखंड में चुनाव के लिए चारधाम-चार काम के नारे पर जोर देते हुए…

देहरादून: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मनमोहन सहित 30 नेताओं को शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट सहित अन्य वरिष्ठ नेता उत्तराखंड आएंगे।