March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

केदारनाथ समेत तीन धाम में बर्फबारी,खूबसूरत हुआ नजारा, धाम में बढ़ी ठंड, चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह

रुद्रप्रयाग: पहाड़ों में रविवार को मौसम बदल गया इस दौरान केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड में जहां बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में वर्षा के कारण लोग ठंड से कंपकंपा उठे। तीर्थयात्रियों ने इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। इसी बीच केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। ठंड बढ़ने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आई।

मौसम का मिजाज बदलते ही केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में बर्फबारी से भले ही ठंड बढ़ गई, लेकिन यहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी हुई। केदारनाथ धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया।

About Author