अपराध

शर्मनाक: नेता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला के समक्ष थानाध्यक्ष ने रखी घिनौनी शर्त, थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

हल्द्वानी: हल्द्वानी के थाना मुखानी के पूर्व प्रभारी दीपक बिष्ट के खिलाफ एक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने गई तो तत्कालीन मुखानी थाना प्रभारी ने आरोपी को पकड़ने की एवज में पांच लाख रुपये मांगे और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसएसपी नैनीताल को जांच के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने एसपी सिटी हरबंश सिंह से मामले की जांच कराई गई। एसपी सिटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार देर रात तत्कालीन एसओ दीपक के खिलाफ थाना मुखानी में ही आईपीसी की धारा 534 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

डीजीपी को भेजा 13 पेज का शिकायती पत्र: पीड़िता ने डीजीपी अशोक कुमार को 13 पेज का शिकायती पत्र भेजा था। पीड़िता ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को वह एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत लेकर तत्कालीन मुखानी एसओ के पास गई थी। हरबंश सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी डीजीपी के आदेश के बाद मामले की जांच की गई। जांच में तत्कालीन एसओ के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद थाना मुखानी के तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button